फतेहगंज में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्गविजय शाक्य और बरेली मेयर उमेश गौतम का व्यापारियों द्वारा जोरदार स्वागत



बरेली: फतेहगंज में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्गविजय शाक्य और बरेली मेयर उमेश गौतम का व्यापारियों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

बरेली क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय शाक्य और बरेली मेयर उमेश गौतम का व्यापारियों ने किया स्वागत।                           

जनपद बरेली _कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्गविजय शाक्य और बरेली महापौर उमेश गौतम का हिमांशु ट्रेडर्स पर कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में आज ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बरेली प्रभारी दुर्गविजय शाक्य और बरेली महापौर उमेश गौतम ने दूसरे चरण में भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने के लिए आज फतेहगंज पश्चिमी में कस्बे के व्यापारियों से संपर्क कर अधिक से अधिक सदस्य बनाएं।         



इस मौके पर हिमांशु ट्रेडर्स शोरूम पर कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी प्रवीन अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, संस्कार अग्रवाल, अनंत अग्रवाल आदि ने में फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बरेली प्रभारी दुर्गविजय शाक्य और बरेली महापौर उमेश गौतम ने  सभी व्यापारियों से भाजपा सदस्यता अभियान से जुड़ने एवं और लोगों को जोड़ने की अपील की। 



इस मौके पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर व्यापारी विनोद अग्रवाल, वेद सिंगल,  राम गुप्ता, शोभित अग्रवाल, सुबोध पोरवाल, सूचित अग्रवाल जतिन अग्रवाल, राहुल गुप्ता, प्रेम प्रकाश गर्ग, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, राजकुमार कश्यप, प्रवीन मौर्य आदि व्यापारी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ