फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने स्मैक तस्कर से 526 ग्राम स्मैक और 139 किलो कट पाउडर बरामद कर भेजा जेल




फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने एक महिला तस्कर समेत परिवार के अन्य सदस्यों को 67 लाख की स्मैक और कट पाउडर के साथ गिरफ्तार किया।

संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली _ कस्बा फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने एक घर में छापा मार कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर से स्मैक एवं कट पाउडर एवं बोतल में सफेद पदार्थ बरामद किया। 
जानकारी के अनुसार एसपी मुकेश मिश्रा एवं सीओ हाईवे नितिन कुमार के पर्यवेक्षण में एसओ राजेश बाबू मिश्रा, उप निरीक्षक बलबीर सिंह ने टीम के साथ गुरुवार को फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला सराय की नई बस्ती निवासी हफीजन पत्नी अख्तर के घर छापा मारा। पुलिस ने घर से शरीफ अहमद पुत्र रहीश अहमद निवासी टिटौली फतेहगंज पश्चिमी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 526 ग्राम स्मैक, 1 किलो 392 ग्राम कट पाउडर, और एक बोतल में सफेद पदार्थ, एवं इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया। कट पाउडर का इस्तेमाल स्मैक बनाने में किया जाता है। बरामद स्मैक व पाउडर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 67 लाख 52 हजार 200 रूपए है। 

पुलिस ने शरीफ अहमद टिटौली, हफीजन पत्नी अख्तर, मोनिस पुत्र अख्तर निवासी मोहल्ला सराय नई बस्ती एवं अफजल पुत्र शकील अहमद निवासी वार्ड 11 फतेहगंज पश्चिम पर मुकदमा दर्ज कर लिया।                      

एसओ राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कस्बा की हाफिज, मोनिस एवं अफजल ग्राहकों को स्मैक बेचकर अपना परिजनों का पालन पोषण करते हैं। आरोपी हफीजन स्मैक तस्कर है। उसके खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी एवं बरेली के बारादरी थाने में एनडीपीएस के चार मुकदमा दर्ज है। मोनिश व अफजल पर एक-एक मुकदमा है। पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तार को दबिश दे रही है। 




गिरफ्तार करने वाली टीम में फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा, उप निरीक्षक बलवीर सिंह, कांस्टेबल रजत कुमार, कांस्टेबल कौशिंद्र, कांस्टेबल मोहित कुमार, कांस्टेबल लेखपाल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ