विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा की पत्नी नमिता वर्मा ने चंद्र दर्शन कर मांगा पिया के दीर्घायु का आशीर्वाद; शहर में धूमधाम से मना पर्व

मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा की पत्नी नमिता वर्मा सीबीगंज पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य


करवा चौथ पर विधायक डीसी वर्मा की पत्नी नमिता वर्मा ने पारंपरिक रीति से व्रत रखा, चंद्र दर्शन कर पति की दीर्घायु की कामना की।

संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली _ रविवार को करवा चौथ पर शहर, कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिरों एवं घरों में शाम को विधि विधान से पूजा अर्चना हुई। महिलाओं ने छलनी ने दीपक रखकर चंद्र दर्शन किया, फिर पति का चेहरा देखकर चंद्रदेव से अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद मांगा।           

फतेहगंजपश्चिम _ जानकारी के अनुसार रविवार को करवा चौथ पर महिलाएं पारंपरिक परिधानों में नजर आई। और उनके चेहरे पर करवा चौथ की चमक दिखाई दी। करवा चौथ के दिन महिलाओं ने चंद्रमा का दीदार कर पति का चेहरा देख महिलाओं ने पानी पिया और मिठाई खाकर व्रत खोला। इस दौरान लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की।  महिलाओं ने सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे को करवा चौथ की बधाई दी।    

मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा।


रविवार को करवा चौथ के त्यौहार पर सीबीगंज पॉलिटेक्निक की प्रिंसिपल नमिता वर्मा ने पारंपरिक परिधान साड़ी मंगलसूत्र एवं पूरा सिंगार कर अपने पति विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन निर्जल व्रत रखा और रात्रि विधि विधान से पूजा अर्चना कर चंद्रमा का दीदार दर्शन कर पति का चेहरा छलनी में देखकर अपने पति के हाथ से गंगाजल एवं मिठाई खाकर व्रत खोला। इस दौरान उनके घर में जमकर आतिशबाजी भी की गई। विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा और उनकी पत्नी नमीता वर्मा ने सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप के जरिए अपने मिलने वालों एवं रिश्तेदारों को करवा चौथ की बधाई दी।

फतेहगंज पश्चिमी रहपुरा रोड पर स्थित चंद्रलोक डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रेरणा चौहान ने बताया उनकी शादी को 15 वर्ष हो गये और इन 15 वर्षों में हर साल वह अपने पति की लंबी आयु के लिए हरितालिका तीज करवा चौथ का व्रत करती आ रही है। करवा चौथ पर वह और उनकी जेठानी जयंती सिंह और सास मिलकर विधि विधान से पुजा अर्चना करती हैं और उसके बाद चंद्रमा का दर्शन कर व्रत खोलती हैं। उसके बाद अपने घर के बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं। इसी दौरान हमारे घर में खुशी का माहौल होता है। और सभी लोग मिलकर आतिशबाजी करते हैं।  

चंद्रलोक डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रेरणा चौहान


प्रिंसिपल प्रेरणा चौहान ने करवा चौथ पर व्रत रखने की जानकारी देते हुए बताया कि  करवा चौथ का व्रत रखने का बहुत बड़ा महत्व हैं।‌ इस दिन विधि विधान से पूजा अर्चना कर व्रत रखने से पति की दीर्घायु होती है। कथा और पुराणों के अनुसार करवा नाम की स्त्री ने सावित्री की तरह अपने पति के प्राण यमराज से बचा लिए थे, तब यमराज ने उसे वरदान दिया था कि कार्तिक मांस के शुक्ल पक्ष की यह चतुर्थी तिथि को तुम्हारे नाम से जाना जाएगा और जो स्त्री यह व्रत करेगी उसका अखंड सुहाग बना रहेगा। तब से हर स्त्री अपने पति सुहाग की दीर्घायु लंबी आयु के लिए व्रत रखती है।               

इंजीनियर ऋषभ सिंह

       

जानकी देवी इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपि की पत्नी एवं जेठानी



इसी तरह यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमन  जायसवाल की पत्नी प्रीति जायसवाल, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान की पत्नी जयंती सिंह, कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी सचिन चौहान की पत्नी प्रेरणा चौहान,  विक्रमपुर के प्रधान वेदपाल सिंह की पत्नी चंचल सिंह, प्रमुख समाजसेवी इंजीनियर ऋषभ सिंह की पत्नी शिवानी सिंह, जानकी देवी इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार की पत्नी दीप्ति सिंह, अध्यापक संदीप गुप्ता की पूर्व सभासद पत्नी अंशु गुप्ता, भाजपा नेता व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल की पत्नी प्रीति अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता चक्रवीर सिंह चौहान की पत्नी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान की पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता की पत्नी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमित साहू की पत्नी, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की पत्नी कंचन सिंह आदि पत्नियों ने करवा चौथ पर व्रत रखकर अपने अपने सुहाग की लंबी उम्र की दुआ की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ