मीरगंज मे पुलिस पर हमला, महिला कांस्टेबल पर छोड़ा कुत्ता, तीन सिपाही समेत पांच घायल




मीरगंज में पुलिस पर हमला, महिला कांस्टेबल पर छोड़ा कुत्ता, पथराव में तीन सिपाही समेत पांच घायल। पुलिस ने पांच उपद्रवियों को किया गिरफ्तार।

संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली _ तहसील मीरगंज में दो गुटों में संघर्ष, के दौरान पहुंची पुलिस पर दोनों गुटों ने पुलिस पर हमला कर महिला कांस्टेबल पर कुत्ता छोड़ दिया, विवाद बढ़ने पर थाने से मंगानी पड़ी पुलिस फोर्स। जानकारी के अनुसार मीरगंज थाना क्षेत्र के हल्दी खुर्द गांव में रविवार को दीवार बनाने के विवाद में दो गुटों में संघर्ष हो गया। इस दौरान  दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर व डंडे चले। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों गुट  अपना झगड़ा छोड़ पुलिस से ही भिड़ गए और और पुलिस पर पथराव कर दिया, और एक महिला सिपाही पर कुत्ता छोड़ दिया। इसी दौरान पुलिस ने थाने में फोन कर एक्स्ट्रा अतिरिक्त पुलिस फोर्स मंगा कर उपद्रवियों को खदेड़ा।  इस विवाद में  तीन महिला पुलिसकर्मियों सहित सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पांच उपद्रवियों को जेल भेजा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ