रायपुर रेलवे स्टेशन पर संत निरंकारी मंडल का स्वच्छता अभियान, 250 से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा




रायपुर रेलवे स्टेशन पर संत निरंकारी मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान, 250 से अधिक लोगों ने सफाई में भाग लिया। जानिए पूरी खबर।

विश्व मीडिया आरकेसोनी वरिष्ठ पत्रकार छत्तीसगढ

रायपुर, छत्तीसगढ़ – आज 4 अक्टूबर को रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत संत निरंकारी मंडल की रायपुर ब्रांच ने रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक चले इस अभियान में 250 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

संत निरंकारी मंडल की पहल
संत निरंकारी मंडल के ज़ोनल इंचार्ज श्री गुरबक्श सिंह कालरा ने बताया कि यह अभियान निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा से वर्षों से चल रहा है। उन्होंने कहा, “यह शहर और स्टेशन हमारा है, इसे साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है।”

रेलवे अधिकारियों का सहयोग
रेलवे अधिकारी श्री राकेश सिंह ने इस मौके पर लोगों से अपील की कि वे बायो टॉयलेट का सही इस्तेमाल करें और उसमें प्लास्टिक या टिशू पेपर न फेंकें। उन्होंने कहा, "जैसे हम अपने घरों को साफ रखते हैं, वैसे ही हमें रेलवे स्टेशनों को भी साफ रखना चाहिए।"

बड़े पैमाने पर सहभागिता
इस अभियान में संत निरंकारी मंडल ब्रांच रायपुर के सेवादल के क्षेत्रीय संचालक अशोक पंजवानी, सेवादल संचालक राजेश उधवानी और बहनों की संचालिका किरण पृथ्वानी के साथ लगभग 125 बहनों और इतने ही भाइयों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह धामी ने जानकारी दी कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे शहर और स्टेशन को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ