गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व सैनिकों एवं मटरू लाल, लाली देवी मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से बच्चों को बांटे गए पुरस्कार



76वें गणतंत्र दिवस पर पूर्व सैनिकों व मटरू लाल लाली देवी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा बच्चों को पुरस्कार व उपहार वितरित किए गए।


संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

फतेहगंज पश्चिमी _   कस्बा फतेहगंज पश्चिमी उनासी चौराहे के पास सिंह ढाबा प्रांगण में 76 वाॅं गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।  कर्नल पुरुषोत्तम सिंह एवं कैप्टन डॉक्टर आरके भारद्वाज ने (झंडा रोहण) ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उसके बाद कार्यक्रम में सम्मिलित सभी पूर्व सैनिकों और स्कूलों के बच्चों ने मिलकर राष्ट्रगान गीत गाकर भारत माता की जय के जयकारे लगायें। इस मौके पर बच्चों और छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम और देश भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। (मंत्र-मुग्ध कर दिया) इस मौके पर पूर्व सैनिकों एवं मटरू लाल लाली देवी मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं एवं कार्यक्रम में सम्मिलित महिलाओं, बच्चों और अभिभावकों, पूर्व सैनिकों एवं उनकी फैमिली वालों को कैलेंडर, डायरी और बच्चों एवं छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी, स्कूल बैग एवं अन्य पुरस्कार वितरण किये।




मटरू लाल लाली देवी मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन सूबेदार मेजर वीपी सिंह ने कार्यक्रम में सम्मिलित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। और गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया। और कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे संविधान को अपनाने का प्रतीक है। और उन्होंने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। उन्होंने कहा कि संविधान हमें मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने सभी जनपद वासियों से पूरी ईमानदारी व निष्ठा से देश हित में कार्य करने के लिए कहा। और उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 2025 को 76वां गणतंत्र दिवस और संविधान लागू होने के 75 साल पूरे होने का दिन है। भारतीय इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था। इसी ने हमें एक समाजवादी, संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बनाया। उन्होंने कहा कि संविधान हमें मार्गदर्शन देता है, सभी के लिए समानता, न्याय और स्वतंत्रता को भी सुनिश्चित करता है।


                           

(इस मौके पर) गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर  एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोआडिनेशन कमेटी के  वरिष्ठ संरक्षण एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, संरक्षक कैप्टन डॉक्टर आरके भारद्वाज, अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह गंगवार, उपाध्यक्ष सुनील सिंह कोषाध्यक्ष  प्रवीन सिंह राठौर ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर याद किया और कार्यक्रम में आए सभी बच्चों एवं छात्र-छात्राओं को तिरंगा झंडे के तीन रंगों के बारे में बताया। आजादी के किस्सों को सुनाया। और इस दौरान पूर्व सैनिकों ने आपस में मिलकर पुरानी यादें ताजा कर आपस में चर्चा की। और देश में अमन शांति बनाए रखने को (दुआ की) प्रार्थना की और कार्यक्रम में सम्मिलित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई देकर सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, प्रमुख समाजसेवी यों, गणमान्य लोगों महिलाओं और बच्चों को पुरस्कार वितरण कर सभी लोगों को मिष्ठान वितरण कराया।


        

26 जनवरी कार्यक्रम का शुभारंभ से पहले प्रमुख समाज सेविका सोशल वर्कर पूर्व आर्मी ऑफीसर्स कैप्टन डॉक्टर आरके भारद्वाज की पत्नी मंजुल भारद्वाज, शिल्पी सिंह अर्चना सिंह मुन्नी देवी ने आपस में मिलकर फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील सिंह ने की और संचालन प्रवीन सिंह राठौर ने किया।              


इस मौके पर एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोआडिनेशन कमेटी के वरिष्ठ संरक्षक कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, संरक्षक डॉक्टर कैप्टन आर भारद्वाज, अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह गंगवार, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीन सिंह राठौर, हवलदार तुलाराम मौर्य, हरीराज सिंह, गंगाराम प्रजापति, शंकर लाल, छत्रपाल, तुलाराम साहू, राम आसरे, रामबाबू, सुखवीर सिंह, राम सिंह, खेम बहादुर सिंह, हर्षवर्धन सिंह, कैलाशो देवी, रामकिशन गिरी, इरशाद खान, अशोक कुमार, नवल किशोर, देवकीनंदन, जोगेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, सचिन चौहान, आशीष अग्रवाल, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, अमित सिंह राठौर, संदीप कुमार, श्रीमती श्रीमती मुन्नी देवी, श्रीमती मंजुल भारद्वाज, श्रीमती शिल्पी सिंह, श्रीमती अर्चना सिंह, श्रीमती सुदामा देवी, श्रीमती ममता, समर प्रताप सिंह अनिका राठौर, ऋषभ, सुनील, व्योम, सिद्धि, अर्चित आदि लोग कार्यक्रम में (मौजूद रहे) उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Notifications Powered By Aplu