भाजपा की MCG चुनाव लिस्ट 12 या 14 फरवरी को होगी जारी, दावेदारों में मची होड़!



MCG चुनाव 2025 के लिए भाजपा 12 या 14 फरवरी को प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। टिकट दावेदारों में मची होड़, नामांकन 16 तक।

गुड़गांव: हरियाणा में नगर निगम चुनाव (MCG Election 2025) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में घमासान मचा हुआ है। महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी के कई पदाधिकारी अब स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के लिए कमर कस चुके हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, गुड़गांव के हर वार्ड के लिए तीन-तीन संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया गया है। अंतिम सूची को अंतिम रूप देने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बडोली समेत शीर्ष नेतृत्व की अहम बैठक हुई है। इस लिस्ट को 12 फरवरी या 14 फरवरी को जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, 13 फरवरी को सूची नहीं जारी की जाएगी, क्योंकि इस संख्या को अशुभ माना जाता है।

सूत्रों का कहना है कि 14 फरवरी के बाद उम्मीदवारों के पास नामांकन दाखिल करने के लिए केवल दो दिन (15 और 16 फरवरी) होंगे, क्योंकि नगर निगम चुनाव 2 मार्च को होने हैं। बीजेपी की इस सूची का उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि टिकट को लेकर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Notifications Powered By Aplu