भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने फरीदपुर तहसील में किया प्रदर्शन



भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने फरीदपुर तहसील में किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया और सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट        

बरेली _ फरीदपुर तहसील में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक किसानों ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर किसानों की जन समस्याओं को लेकर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक मंडल उपाध्यक्ष उपदेश सिंह ने तमाम किसानों के साथ नारेबाजी करते हुए फरीदपुर तहसील कार्यालय पहुंचे। और उन्होंने वहां जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने किसानों के बीच बोलते हुए कहा कि चीनी मिल की ओर से किसानों को 11 हजार रुपए प्रति क्विंटल के मूल्य से गन्ने का बीज देकर किसानों से ठगी की जा रही है। गौशाला संचालक सरकारी बजट का गबन कर रहे हैं। गौशाला में गोवंश मर रहे हैं।  किसानों ने आरोप लगाया कि भू माफिया कृषि भूमि पर कॉलोनी का निर्माण कर रहे हैं। और उन्होंने गेहूं खरीद केंद्र 25 तक खोलने की मांग की। कई घंटे प्रदर्शन के बाद एसडीएम को बुलाया गया। एसडीएम की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार किसानों के बीच पहुंचे। इसके बाद मंडल उपाध्यक्ष उपदेश सिंह ने किसानों की जन समस्याओं को लेकर एसडीएम को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन तहसील को सौंपा। इस मौके पर मंडल महासचिव  राम रहीम, जिला उपाध्यक्ष कल्यान शर्मा, तहसील अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह यादव, विश्व देव,  संतोष आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Notifications Powered By Aplu