शाहजहांपुर में ट्रांसजेंडर कपल के घर गूंजी किलकारी, सरिता से शरद बने पिता, पत्नी सविता ने दिया बेटे को जन्म


शाहजहांपुर में सरिता से बने शरद सिंह और सविता के घर बेटा जन्मा, ट्रांसजेंडर कपल की इस अनोखी कहानी ने सबको चौंका दिया।



उत्तर प्रदेश के Shahjahanpur से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां एक ट्रांसजेंडर पुरुष पिता बन गया है। सरिता नाम से जन्मीं इस लड़की ने विज्ञान की मदद से खुद को लड़का बना लिया और फिर अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचाई। अब दोनों के घर एक नन्हीं किलकारी गूंजी है। सरिता से बने Sharad Singh अब पिता बन चुके हैं और उनकी पत्नी Savita ने बेटे को जन्म दिया है।

जब सरिता बनीं शरद… और फिर रचाई शादी

शाहजहांपुर के नवादा दरोवस्त गांव की रहने वाली सरिता का बचपन से ही झुकाव लड़कों की तरह रहने का था। पहनावा, हावभाव और तौर-तरीकों से वो हमेशा खुद को लड़का मानती थीं। 2022 में उन्होंने लखनऊ के डॉक्टर्स से संपर्क किया और hormone therapy शुरू कर दी। हार्मोन थेरेपी के बाद उनके चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ आ गई और आवाज भी भारी हो गई।

इसके बाद 2023 में इंदौर में उन्होंने लिंग परिवर्तन की gender reassignment surgery कराई। इसी साल 27 जून को तत्कालीन डीएम उमेश प्रताप सिंह ने उन्हें gender certificate देकर उनकी पहचान पुरुष के तौर पर कानूनी रूप से मान्यता दे दी।

नई पहचान मिलने के बाद शरद ने 23 नवंबर 2023 को अपनी गर्लफ्रेंड सविता से शादी रचा ली। सविता पीलीभीत की रहने वाली हैं और इन दोनों की लव स्टोरी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रही है।

ट्रांसजेंडर कपल के घर आई किलकारी, बेटे ने लिया जन्म

शादी के कुछ महीनों बाद ही सविता प्रेग्नेंट हो गईं। बुधवार को जब सविता को प्रसव पीड़ा हुई तो उन्हें शाहजहांपुर के जैन अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम होते-होते उन्होंने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। इस खबर से पूरे गांव में खुशी का माहौल बन गया।

पिता बनने के बाद शरद सिंह ने कहा, “जिन हालातों से निकलकर आज मैं पिता बना हूं, यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी है।”

क्रांतिकारी परिवार से है नाता

आपको जानकर हैरानी होगी कि शरद सिंह यानी पूर्व में सरिता का जन्म काकोरी एक्शन के अमर शहीद Thakur Roshan Singh के परिवार में हुआ था। वो ठाकुर रोशन सिंह की प्रपौत्री थीं। इस परिवार की देशभक्ति और संघर्ष की कहानियां पहले से ही मशहूर हैं। अब इस परिवार में यह नई कहानी भी लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है।

कैसे संभव हुआ यह चमत्कार?

बरेली के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. सुदीप सरन बताते हैं कि यदि किसी व्यक्ति में महिला और पुरुष दोनों तरह के लक्षण मौजूद हों तो मेडिकल साइंस में ऐसे मामलों में gender change surgery संभव है। शरीर से महिला संबंधी अंगों को हटाकर और हार्मोन्स द्वारा पुरुष के लक्षण विकसित कर उसे पुरुष बनाया जा सकता है। इसके बाद भी संतानोत्पत्ति संभव रहती है।

डॉ. सुदीप बताते हैं कि शरद सिंह जैसे केस में यदि महिला पार्टनर (सविता) पूर्णत: सामान्य हो तो संतान उत्पत्ति में कोई बाधा नहीं आती।

गांव से लेकर सोशल मीडिया तक बधाइयों का तांता

जैसे ही यह खबर गांव में फैली, लोग शरद और सविता के घर बधाई देने पहुंचने लगे। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग Sharad Singh Transgender news सर्च कर इस कपल की सराहना कर रहे हैं।

कई लोगों ने इस खबर को miracle और inspirational story बताते हुए कहा कि यह प्रेम और विज्ञान दोनों की जीत है।

शरद इस समय एक Government School में सहायक अध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं। अपने बेटे के जन्म से वह बेहद खुश हैं और कहते हैं कि यह मेरा दूसरा जन्म है।

शादी से पहले का संघर्ष

शरद बताते हैं कि जब उन्होंने sex change surgery कराने का फैसला किया तो कई रिश्तेदार और आस-पड़ोस के लोग उनके खिलाफ हो गए थे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। परिवार का भी बाद में साथ मिल गया और आज वही लोग उनकी खुशियों में शरीक हो रहे हैं।

UP में पहली बार बना ऐसा मामला

शाहजहांपुर का यह मामला यूपी का पहला और अनोखा मामला है, जहां किसी ट्रांसजेंडर पुरुष ने शादी रचाई और अब पिता भी बना है।

Viral हो रही है कहानी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। लोग Transgender Couple UP के नाम से इस कपल की कहानी को खूब शेयर कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Notifications Powered By Aplu